Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सेंट्रल बार एसोसिएशन में होलिकोत्सव संपन्न हुआ

सेंट्रल बार एसोसिएशन में होलिकोत्सव संपन्न हुआ
X

लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन का पुराना हाई कोर्ट लॉन में होलिकोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसने कवि सम्मेलन व ब्रज की फूलो की होली मुख्य आकर्षण रहा।राष्ट्रीय स्तर के कवि पं. राम किशोर तिवारी, अशोक झंझटी, रंजना सिंह 'हया' डॉ. अनिल सिंह 'बौझड', अजय प्रधान व प्रभात शुक्ला, डॉ. अतुल बाजपेयी होलिकोत्सव में चार चाँद लगा दिये।

यह जानकारी संजीव पाण्डेय अधिवक्ता, महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ ने दी। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओ को राजस्थानी पगड़ी बाँध कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अवध बार के अ्ध्यक्ष एच॰जी॰एस॰परिहार, महामंत्री शरद पाठक, लखनऊ बार के अघ्यक्ष जी॰एन॰शुक्ला, महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव जीतू सहित ज़िला सत्र न्यायाधीश अनिल ओझा व अन्य अपर ज़िला सत्र न्यायाधीश गणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा कर राजधानी के हज़ारों अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ाया।

बार के उत्सव से देश के वर्तमान समय को देखते हुए बड़ा संदेश दिया गया। भाई चारे का संदेश गंगा जामुनी अवध की तहज़ीब में सैकडों की संख्या में मुस्लिम अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। देश वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।सेंट्रल बार एसोसिएशन के होलिकोत्सव

Next Story
Share it