Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सांसद विधायक ने मेहदावल के कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

सांसद विधायक ने मेहदावल  के कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
X

कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: जय चौबे

जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है सरकार : प्रवीण निषाद

संतकबीरनगर। मेंहदावल धर्मसिंहवा में सांसद प्रवीण कुमार निषाद व खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नरायन उर्फ जय चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता की समस्याओं को सुना और निराकरण कराया।

सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि आम जन की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। जनता की समस्याओं का निस्तारण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नरायन उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासनप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ हैं। उनका उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी भी कुछ अधिकारी पुरानी मानसिकता से काम कर रहे हैं बेहतर यही होगा कि समय रहते वे अपनी मानसिकता को बदल लें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैँ। सरकार गांव, गरीब, किसान, मजबूर आदि के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओं के जरिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान व हित उनके लिए सर्वोपरि है। इस दौरान पूर्व कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्रा, संजू राय जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष राय, जिला उपाध्यक्ष दयाराम, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, बहादुर निषाद, धनंजय पांडेय, राघवेंद्र त्रिपाठी, सचिन राय, जिला मंत्री अरूण सिंह, जिला मंत्री उदयराज यादव, राजेंद्र निषाद, आसीन त्रिपाठी, राजेश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, बुलबुल सिंह, दिनेश पांडेय, श्रीमन नारायण, शक्तिमणि त्रिपाठी, राममिलन दूबे, शिवाजी शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, गजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it