Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

विद्यालय परिसर के अंदर कैसे कोई स्टाफ ईयर फोन लगाकर अपने धुन में मस्त रह सकता है :अशोक उपाध्याय

विद्यालय परिसर के अंदर कैसे कोई स्टाफ ईयर फोन लगाकर अपने धुन में मस्त रह सकता है :अशोक उपाध्याय
X

मिर्जापुर। पटेहरा ब्लाक के रामपुर अतरी प्राथमिक विद्यालय के रसोईया और अध्यापकों की लापरवाही से मासूम बच्ची आँचल नाम की बच्ची सब्जी के खौलते कड़ाही में गिरकर असमय काल के गाल में समा गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मड़िहान ललितेश पति त्रिपाठी ने आज कांग्रेस पार्टी का एक चार सदस्य प्रतिनिधिमंडल पीसीसी सदस्य स्वरूप सिंह के नेतृत्व में मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगा, प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय , पूर्व पीसीसी सदस्य रमेश सिंह व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया।

इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।

पीसीसी सदस्य स्वरूप सिंह ने बताया रसोईया के कान में इयरफोन लगे होने की सूचना गांव वासियों व छात्रों द्वारा मिली जो घोर अपराध की श्रेणी में आता है।

निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहां की रसोईया अगर ईयर फोन लगाकर खाना बना रही थी तो विद्यालय के प्रधानाचार्य की भी लापरवाही मानी जाएगी विद्यालय परिसर के अंदर कैसे कोई स्टाफ ईयर फोन लगाकर अपने धुन में मस्त रह सकता है।

पूर्व पीसीसी सदस्य रमेश सिंह ने कहा रसोईया द्वारा ईयर फोन लगाकर खाना बनाने की सजा उसे सहित पूरे विद्यालय के स्टाफ को मिलना चाहिए।

निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव ने कहा कि जब जनपद में मीड-डे-मील में तमाम तरीके की शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा रही थी तो फिर प्रशासनिक अधिकारी कान में तेल डाले क्यों बैठे रहे क्यों नहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य और रसोईया के ऊपर नजर रखी जा रही है अभी कुछ माह पूर्व सीयूर प्राथमिक विद्यालय में नमक रोटी खिलाने का प्रकरण हुआ था ।उसके बाद भी प्रशासन मीड-डे-मील पर क्यों नहीं नजर रख रही है।

मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

Next Story
Share it