बीजेपी जिलाध्यक्ष ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया

आज़मगढ़
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया गया और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर किया।साथ में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्डकाल कर अपना समर्थन दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कटाई गांव में सीएए जनजागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल रहे।इसी क्रम में नगर के नरौली मुहल्ले में विनय प्रकाश गुप्त , धर्मेन्द्र सिंह, धर्मवीर चौहान, मृगांक शेखर सिन्हा, राजेंद्र सोनकर, विवेक निषाद ने जनसमपर्क कर लोगों को सीएए कानून के बारे में जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर कांग्रेस सपा बसपा जैसे विपक्षी दलों द्वारा राजनीतिक रोटी सेंकने का कार्य किया जा रहा है। ये लोग जनता से झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि सीएए के माध्यम से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश के प्रताड़ित हिन्दू सिख बौद्ध जैन पारसी ईसाई धर्म के लोगों को जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में शरण की आशा लिए प्रवेश कर चुके हैं। उनको मानवता के आधार पर भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। सीएए में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। जनता के भ्रम को दूर करने के लिए हम भारतीय जनता पार्टी के लोग गांव गांव घर घर जाकर लोगों को सीएए कानून के बारे में सही जानकारी देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका पालिका पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता अजय सिंह ,अरविंद सिंह, अजय दूबे, कृष्ण बिहारी सिंह , अभिलाष सिंह, राजवन्त सिंह, जयदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़




