Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

संकल्प दिवस के रूप में मनाया समाजवादियों ने सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन।

संकल्प दिवस के रूप में मनाया समाजवादियों ने सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन।
X

सुमित यादव की रिपोर्ट

उन्नाव : किसान, नौजवान, गरीब,दलित और ब्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आज एक एक समाजवादी संकल्प लेता है।प्रदेश की जनविरोधी सरकार को हम 2022 में उखाड़ फेकेंगे।समाजवादी पार्टी के यशस्वी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः सरकार बनानी है।

आज जनपद कार्यालय में आयोजित धर्मेंद्र यादव के 41वे जन्मदिन पर युवा सामजसेवी अनुज यादव ने कही।सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हुए सैकड़ों सामजवादी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुह मीठा कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता मंजीत यादव ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है।बहन बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है।शासन प्रशासन आज इस प्रदेश की गरीब जनता के साथ भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को राम भरोसे छोड़ दिल्ली की जनता को जुमले सुना रहे हैं।जिस तरह प्रदेश की जनता को जन विरोधी भाजपा सरकार जाति धर्म के नाम पर बाटने का काम कर रही है इस प्रदेश की जनता 2022 में इसका जवाब देने का काम करेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारती जी, साधू यादव,धीरेंद्र यादव,रज्जन सिंह, अमन बाबा सौरभ यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजक अनुज यादव व सौरभ सिंह ने 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Story
Share it