भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के द्वितीय चरण में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे

आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान के द्वितीय चरण में रविवार को नीबी गांव में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने ग्रामीणों से सीएए के समर्थन में मिस्ड काल करवाकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएए कानून नागरिकता देने का कानून है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के ऐसे नागरिक जो धार्मिक प्रताड़ना के कारण अपना देश छोड़कर भारत में रह रहे हैं, उनको नागरिकता देकर सामान्य नागरिक के रूप में भारत में जगह दी जा रही है। देश में रहने वाले किसी भी धर्म या जाति के लोगों को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करेगा। विपक्षी पार्टियां इस कानून के बारे में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने जनजागरण अभियान द्वारा गांव-गांव जाकर सीएए कानून के बारे में सही जानकारी देकर लोगों के भ्रम को दूर करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह, हरिवंश मिश्रा, सतेन्द्र राय, राजीव सिंह पप्पू, दिनेश राय, निखिल राय, वरूण राय, दुर्गेश राय, नवनीत राय, अभिमन्यु तिवारी, लवकेश यादव, बृजेश दूबे, संदीप गोंड, बबलू प्रसाद, चन्द्रपाल विश्वकर्मा, गौरव राय, शिव प्रकाश राय, सुधीर राय, संतोष राय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़




