Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री चौधरी जगवीर ने शिवपाल यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए थामा प्रसपा का दामन

पूर्व मंत्री चौधरी जगवीर ने शिवपाल यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए थामा प्रसपा का दामन
X

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ जेल भरेगी प्रसपा,

त्याग और संघर्ष के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता - शिवपाल

लखनऊ, 31 जनवरी, 2020

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की नीतियों, मूल्यों व् कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज पूर्व मंत्री चैधरी जगवीर सिंह गुर्जर ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रसपा (लोहिया) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जीत के लिए सभी से आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रसपा प्रमुख श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चैधरी जगवीर सिंह गुर्जर एक संघर्षशील व जुझारु नेता हैं, उनके संघर्षों व अनुभवों का लाभ प्रसपा लोहिया को अवश्य मिलेगा।

शिवपाल यादव ने कहा कि सबका साथ , सबका विकास के नाम पर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण प्रतिदिन 35 बेरोजगार एवं 36 लघु व्यवसायी आत्म हत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं। आने वाला बजट गाँव और गरीबों पर केन्द्रित होना चाहिए ताकि आर्थिक असंतुलन कम हो।

प्रसपा (लोहिया) सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी। गोरखपुर में 13फरवरी को शिवपाल यादव सभा करेंगे। प्रस्तावित मंडलीय सम्मेलन के उपरांत पार्टी जेल भरो आंदोलन चलाएगी और पूरे प्रदेश में सरकार की अलोकतांत्रिक, जनविरोधी व सांप्रदायिक नीतियों का पर्दाफ़ाश करेगी।

श्री यादव ने कहा कि एक सच्चे समाजवादी की संकल्पना बिना संघर्ष व त्याग के नहीं की जा सकती है। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी सेवा के लिए समर्पित होने का आह्वान करता हूं। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता के दुख सुख में भागीदार बनें। श्री शिवपाल यादव ने कहा कि जनसेवा के महायज्ञ में संघर्ष व त्याग की आहूति देनी होगी।

इस अवसर पर मासिक पत्र 'प्रसपा जन' का विमोचन भी किया गया, जिसके प्रधान संपादक बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र एवं संपादक प्रदेश महासचिव सत्यजीत अतवारा व विनोद मिश्र होंगे। श्री यादव ने कहा कि वैचारिकी के दृष्टि से लोहिया द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'जन' का ही विस्तार है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, मुख्य प्रवक्ता सीपी राय, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन खां, रघुराज शाक्य, डाॅ० रक्षपाल सिंह, प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, चैधरी रिक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव अलका सिंह, अजय त्रिपाठी, विनीत शुक्ला 'बीनू', सत्यजीत सिंह अतवारा, दिनेश यादव, अमित जानी, गौतम राणे सागर, अरविंद यादव, लखन प्रताप सिंह, शम्मी वोहरा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story
Share it