Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बीआरसी पर हुई ब्लॉक स्तरीय गणित विज्ञान प्रतियोगिता

बीआरसी पर हुई ब्लॉक स्तरीय गणित विज्ञान प्रतियोगिता
X

मुरादाबाद बिलारी। नगर के बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रदर्शनी व चित्रकला निबंध विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता के दौरान उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद इब्राहिमपुर की आरेफीन, कन्या पाठशाला बिलारी की अफशानूर, सरथल की रिंकी पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में बिलारी की खुशनुमा, उजमा, सहसपुर की महक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में बरौली रुस्तमपुर के अंकित, मोहम्मद इब्राहिम पुर के आफरीन ,सरथल की अंशुल,मॉडल प्रदर्शन में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिलारी प्रथम, मोहम्मद हयातपुर द्वितीय ,ग्वाल खेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने किया। संचालन संजय विशाल सिंह ने किया। प्रदर्शनी में जुल्फिकार हुसैन, राजीव कुमार, अफजाल हुसैन ,धर्मेंद्र सिंह, महक मिश्रा, हिमानी भटनागर ,प्रमोद यादव, वीरपाल सिंह यादव, देवव्रत सिंह, ओमप्रकाश का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it