Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़ : प्रथम आगमन पर स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

X

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जनपद आज़मगढ़ में प्रथम आगमन पर स्वतंत्रदेव सिंह का नेहरू हाल सभागार में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने समाजवादी पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकार प्रदेश में लूट और खसोट करती है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के कर्नाटक के वायनाड में दिए गये बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने नेहरू से लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने साधु-संतों पर गोली चलवायी। राजीव गांधी के समय सिखों का कत्लेआम हुआ, राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार चोर है लेकिन यहां की 130 करोड़ जनता ने मोदी को पीएम बनाया।

Bite :- 1. स्वतंत्र देव सिंह ( भाजपा प्रदेश अध्यक्ष )

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Next Story
Share it