Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपाईयों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने ले आयी पुलिस: लगाने लगे नारा अरे दीवानों जेल चलो जेल चलो भाई जेल चलो

X

मिर्जापुर

समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर भैंस लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। आवारा पशु किसानों की फसलों को अपना निवाला बना कर निगल रहे हैं। लगातार किसानों की फसलों की बर्बादी की शिकायत की जाती है लेकिन किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए गो आश्रय स्थल भी नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीण किसान किसी तरह महंगाई की मार झेल कर अपनी खेती कर रहे हैं। लेकिन खेती करने के बाद रात भर जागकर कड़कड़ाती ठंड में आग जलाकर किसी पेड़ के नीचे बैठकर अपने फसलों की रखवाली करते देखे जाते हैं। किसानो का अपने खेतों से जरा सा ध्यान हटते ही आवारा पशु पहुंचकर उनकी फसलों को चट कर जाते हैं। जिसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेता भैंस लेकर अपना विरोध जताने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गयी। जिस पर पुलिस ने सभी सपाइयों को गिरफ्तार करके थाने ले आयी। गुरुवार की दोपहर को गिरफ्तार किए गए सपाइयों के ऊपर पुलिस ने विभन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जिला अस्पताल ले आयीे। पुलिस ने सपाइयों का मेडिकल कराने मण्डलीय अस्पताल ले आयी। जहां पर सपाइयों का मेडिकल कराया गया। इस दौरान गिरफ्तार किए गए सपाइयों ने अरे दीवानों जेल चलो जेल चलो भाई जेल चलो का नारा लगाने लगे । उधर पुलिस ने सपाईयों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट





Next Story
Share it