Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सोनकपुर में गरीबों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरित किए गए

सोनकपुर में गरीबों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरित किए गए
X

मुरादाबाद बिलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनकपुर में गरीबों को तहसील प्रशासन द्वारा एक सादा समारोह में कंबल वितरित किए गए। यह सब वास्तविक गरीब लोग थे। जिन्हें पूस से भी ज्यादा खतरनाक सर्द रातें बमुश्किल गुजारनी पड़ रही थीं। तहसीलदार को यह जानकारी उपलब्ध हुई तो उन्होंने तुरंत गरीबों का चयन करने और उन्हें कंबल देने का कार्यक्रम बनाया। आज वह स्वयं सोनकपुर पहुंची। उन्होंने अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल लेते समय गरीब महिला और पुरुषों ने तहसीलदार का आभार व्यक्त किया। कई गरीबों की आंखों में आंसू छलक आए। एक महिला तहसीलदार की इस दरियादिली पर लोग प्रशंसा करते नजर आए। इस कार्यक्रम के गांव की बहुत से लोग तहसील प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे। कंबल वितरण मुख्य रूप से बसंती रीना सुनील राममूर्ति सोमवती धन किया भूरी भूप सिंह आदि को दिए गए। इनमें कई लोग गरीब होने के साथ-साथ विकलांग भी हैं। तहसीलदार प्रभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है ऐसे सामाजिक लोग बधाई के पात्र हैं जो गरीबों की मदद करते हैं कार्यक्रम का संचालन आर आई सैयद मोहम्मद अहमद ने किया।.

..... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it