Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस
X

पिंडरा।

71वां गणतंत्र दिवस ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फुलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जलालपुर जौनपुर ब्लॉक के बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, एडवोकेट प्रफुल्ल कुमार मौर्या समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया। प्रबन्धक संजीव सिंह व प्रधानाचार्य रामअनुज यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी को अपने ओजस्वी भाषण से सम्बोधित किया। गणतंत्र दिवस की महत्ता के साथ साथ उन्होंने शिक्षा तथा हम सभी के संबिधान के प्रति उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया। श्री संजीव सिंह ने कहा की हम सभी को अपने देश तथा संबिधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखनी चाहिए तथा हम सभी भेद भाव को छोड़कर एक साथ मिलकर आपस में भाईचारे की भावना से काम करना चाहिये। बच्चों ने अपने रंग बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा सभी के मन को मुग्ध कर लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आभार व धन्यवाद दिनेश सिंह ने दिया। इस अवसर पर पी ए फ्रांसिस, दीपमाला सुरेश यादव, संजीव श्रीवास्तव , वीरेंद्र प्रजापति समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय वाराणसी

Next Story
Share it