Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आचार्य सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए लोग

आचार्य सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए लोग
X

भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि ने किया सम्मानित

- कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि का किया गया स्वागत

संतकबीरनगर- हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर विधियानी में आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कंबल और बुके भेंट कर लोगों को सम्मानित किया। आपको बता दें कि पूरा मामला सरस्वती विद्या मंदिर विधियानी का है जहां पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर वर्ष आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है आज भी इसी तरह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने लोगों को आचार्य सम्मान समारोह के तहत कंबल और बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सुनीता अग्रहरि का विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, जिला प्रचारक अमरनाथ, माया सिंह, दयाशंकर, अरविंद , शैलेश, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story
Share it