Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
X

नई दिल्ली,: दिल्ली की मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) विवादित ट्वीट कर फंस गए हैं। दिल्ली चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है। कपिल मिश्रा के 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार को ट्विटर से विवादित ट्वीट हटाने के लिए कहा था। आयोग ने इसे हटाने के लिए ट्विटर से भी कहा है।

इस पर उन्होंने कहा था कि वे चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब देंगे। इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने यह भी कहा था कि सच बोलना कोई गुनाह नहीं है। वह अपने बयान पर कायम हैं।

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 23 जनवरी को ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि 8 फरवरी को होने वाला चुनाव भारत बनाम पाकिस्तान होगा। चुनाव आयोग ने इस ट्वीट को आपत्तिजनक माना और उन्हें इसे तुरंत हटाने का सलाह दिया था।

शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर साधा था निशाना

कपिल मिश्रा ने कहा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा था कि लोग दफ्तर नहीं जा पा रहे हैं। स्कूल और अस्पताल भी लोग नहीं जा पा रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शन में विरोधी दल के नेता भी पहुंच रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यह आंदोलन राजनीतिक है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया नगर में प्रदर्शन कई दिनों से हो रहा है। इस प्रदर्शन में कई नेता भी समय-समय पर पहुंचते रहे हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग रहा है।




Next Story
Share it