Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

धूमधाम से मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
X

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने दबे कुचलों में जगायी राजनीतिक चेतना- रोहित पटेल

संतकबीरनगर जिला मुख्यालय आनंद रिजॉर्ट पर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी दिनेश पटेल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर किसान, मजदूर, दलितों व पिछड़ों के नेता थे। वह बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। जनसेवा के लिए कार्यों की वजह से उन्हें जननायक भी कहा जाता है। कहा कि अगर उनके आदर्शो पर चलें तो समाज में किसी भी तरह की असमानता न रहे। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सदियों से दबे-कुचले वर्गों में न केवल राजनीतिक व समाजिक चेतना जगाई बल्कि उन्हें ताकत भी प्रदान करने का काम किया।

Next Story
Share it