BJP नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई

आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई और नगर मंडल के कार्यकारिणी और कार्यसमिति सदस्यों का सम्मान समारोह सिधारी मुहल्ले के एक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू मौजूद रहे। नगर कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, मयंक गुप्ता, वन्दना पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, राजन उपाध्याय, अवनीश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान और अमन गर्ग, नगर मंत्री आंचल श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, धीरज चौधरी, शिवम् तिवारी, शेखर लाल श्रीवास्तव, और संतोष सिल्पकार, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल को बनाया गया। नगर कार्यसमिति नवनीत गुप्ता, दीपक मौर्या, राजीव शुक्ला, संजीवन गौतम, विनीत सिंह सोनू, संतोष चौहान, दीपक चतुर्वेदी, जूही श्रीवास्तव, आदर्श शुक्ला, अच्छे लाल साहू, श्रीराम सोनकर, अमित सोनकर, सुमित बक्सी, अरविन्द बर्नवाल, बलराम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, सौरभ सिंह, सर्दचन्द तिवारी, अली हैदर, चन्द्रशेखर सेठ, राजीव आर्य, रविशंकर सेठ, संजय अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, चंण्डिका नन्दन सिंह, अजय श्रीवास्तव, शंकर साव, किशुन सेठ, अभिषेक कमल, रितेश गोयल, रजनीश राय, अनिल कुमार त्रिपाठी, डा.मनीष त्रिपाठी, डा.जी.एन.बरनवाल,मुकेश बरनवाल, विनीत सिंह रिशू, शफकत रिजवी, मनीष कुमार सिंह, सत्यम गुरु, मंजुल वर्मा, शुमित अग्रवाल, सविता अग्रवाल, शशि दुबे, रुपम गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा को बनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत माता की आजादी की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की ताकत से अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया लेकिन कांग्रेस सरकारों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को कभी सम्मान देने का काम नहीं किया जो उनको आजादी के बाद मिलना चाहिए था। नगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ध्रुव सिंह ने कहा कि नगर के निवर्तमान नगर अध्यक्ष बहुत अनुभवी हैं आप सभी उनका सहयोग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी को नगर में और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिले के सभी कार्यक्रमों में नगर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है आप सभी मिलकर नगर को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा,डा.पारिजात बरनवाल, डा. जीएन बर्नवाल, डा. मनीष त्रिपाठी विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा आजमगढ़




