आजमगढ़ -छोटे लोहिया की 10 वीं पुण्यतिथि सपा कार्यालय पर मनायी गयी

आजमगढ़
समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की 10 वीं पुण्यतिथि कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर मनायी गयी। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी दर्शन से प्रभावित थे। उन्होंने डा0 लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा, समता, भाईचारा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को उनकी लागत का दोगुना मूल्य, दवा, पढ़ाई मुफ्त की लड़ाई आजीवन लड़ने का काम किया। समाजवादी विचारधारा की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहे। ऐसे इमानदार, निर्भीक व अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता कम होते हैं। उनके संघर्ष के कारण उनको छोटे लोहिया कहा जाता था। श्री यादव ने कहा कि आज देश में संविधान व लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा के नेता असंयमित, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के महत्वपूर्ण पद पर आसीन गृहमंत्री सबको जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। जो राजनीतिक व्यक्ति की भाषा नहीं हो सकती। लोकतंत्र में ऐसे विचार वालों को जनता नकार देती है। यह देश तानाशाही व धमकी से नहीं चलाया जा सकता। महात्मा गाॅधी के सत्य व अंहिसा के रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है। वर्तमान देश व प्रदेश की सरकार जनता की बुनियादी सवालों की जगह राम मन्दिर, सीएए, एनआरसी व एनपीआर जैसे मुद्दों को खड़ाकर जनता को धोखा दे रही है। गरीबी, बेरोजगारी, भूखमरी से देश की जनता परेशान है। गोष्ठी में अखिलेश यादव, स0जि0पं0रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, राजेश यादव, शिवसागर यादव, जोरार अहमद, मेराज अहमद, मिर्जा मसूद बेग, बबिता चौहान, रिंकू यादव, संतोष यादव, सुरेश यादव, अजीत कुमार राव, जगदीश प्रसाद, मानबहादुर राम, रमेंश यादव, हरिकेश यादव, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा




