Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

CAA जागरुकता रैली: राजनाथ सिंह बोले- चुटकी बजाकर खत्म कर दी धारा 370

CAA जागरुकता रैली: राजनाथ सिंह बोले- चुटकी बजाकर खत्म कर दी धारा 370
X

मेरठ जिले में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करने मेरठ पहुंच चुके हैं। रैली में भारी संख्या में लोग आसपास के जिलों से भी पहुंचे हैं।

दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में रैलीस्थल पहुंचकर मंच पर आसीन हुए। राजनाथ सिंह ने मंच पर पहुंचकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया। माइक संभालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, देर से आया हूं लेकिन दुरुस्त आया हूं।

उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग भी बैठे हुए है। बहुत दिनों के बाद मेरठ में सभा को संबोधित करने का मौका मिला। मेरठ की धरती ये क्रांतिकारियों की धरती है। शंखनाद यही से हुआ। बीजेपी इस धरती की अहमियत समझती है। पीएम मोदी ने अपनी सार्वजनिक सभाओं का शुभारंभ क्रांतिकारियों की धरती से किया था।

उन्होंने कहा 2014 और 2019 में सभा यही से शुरू हुई। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव में उतरती है तरह तरह के वादे करती है। 2019 में चुनावी घोषणा पत्र की तैयार की जिमेदारी मेरे कंधों पर थी। सात महीनों में सभी वादे तेज़ी से पूरे कर रहे है। हिंदुस्तान की जनता को यकीन दिलाना चाहता हूं।

हमारी पार्टी जो कहेगी उसे पूरा करेंगे। हम जनता को दगा नही देना चाहते। हम दिलो को जीतकर राजनीति करना चाहते है। हमने किसानों के लिए कदम उठाए। मोहिद्दीपपुर और रमाला चीनी मिलों का जिक्र किया। किसान भाइयों घबराने मत। जिस्म के पसीने की कमाई का एक एक पैसा देंगे। रैली में मेरठ सहित छह जनपदों के कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे हैं।


छह छह हजार किसानों के खाते में डालने के काम पीएम मोदी ने किया। हमने आयुष्मान भारत योजना से लाभ मिला। जो जो वचन दिया पूरा करेंगे। 2022 समाप्त होते होते सभी को छत देंगे। इस बात की चिंता की किसानों के परिवारों की पीएम उज़्ज़वला योजना लाये। गेस का सिलेंडर पहुंचा दिए।

2024 समाप्त होते होते किसान के घर मे नलों से पानी नही पहुंच रहा है तो नल से जल पहुंचेंगे। जम्मू कश्मीर की धारा 370 चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। ये अस्थायी प्रावधान था। घिसते घिसते समाप्त हो जाएगा। लेकिन घिस नही पाई। कुछ विरोधी ताकते इसे स्पोर्ट करती गई।

पिछली सरकार में गृह मंत्री रहते हुए मैंने बनाया था। राज्यसभा में बहुमत न होने से इस बिल को पारित नही हो पाया। हमारा वादा था सीएए को पारित करने का। हिन्दू और मुसलमानों के नज़रिए से बिल को देखा जा रहा है। हमारा प्रधानमंत्री इंसानियत से देखता है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रैली में शिरकत कर रहे हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं एनएसजी के एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह नेगी ने भी सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों से जानकारी ली।

देश में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद फैले भ्रम को दूर करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में होने वाली जनजागरण जनसभा में कई हजार लोगों के आने का दावा भाजपा ने किया है। इस रैली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर फोकस किया हुआ है, लेकिन लोगों की नजरें सौगात मिलने पर हैं।

प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अभी भी शहर को कई सौगात मिलने का इंतजार है। हालांकि, कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से हवाई उड़ान, मेट्रो आदि की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी खुले मंच पर इन सौगातों की घोषणा नहीं हो सकी है।

वही, स्थानीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी कई बार लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर इन प्रमुख मांगों को पूरा करने की बात कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी आज तक कोई सौगात शहरवासियों को नहीं मिल सकी है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की होने वाली जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजेपयी रैली स्थल पर मौजूद हैं।

Next Story
Share it