Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अलीगढ़ में बनाई मानव श्रृंखला

सीएए के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अलीगढ़ में बनाई मानव श्रृंखला
X

अलीगढ़ - नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विशाल मानव शृंखला बनाई। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं जाने वाली है। विपक्ष गलत प्रचार करके देश को ङ्क्षहसा की आग में झोंकना चाहता है।

भारत माता और बंदे मातरम का किया जयघोष

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी के नेतृत्व में सेंटर प्वाइंट से लेकर मैरिस रोड स्थित अब्दुल्ला गल्र्स कॉलेज तक विशाल शृंखला बनाई। इसमें सामाजिक संगठन के साथ छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं। भारत माता, वंदेमातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मनोज ठाकुर, अमित गुप्ता, गौरव चौहान, सतीश चौधरी, प्रमोद राजपूत, आशीष गौड़, राहुल लोधी, अंकित चौधरी, रोहित चौधरी आदि मौजूद थे।

राष्ट्रभक्त युवा हैं साथ

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और शहर के नागरिकों ने सासनीगेट पर विशाल शृंखला बनाई। यह कतार सासनीगेट से लेकर श्री गिलहराज मंदिर तक थी। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, महामंत्री मानव महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर शकुंतला, चौधरी देवराज सिंह, जगमोहन गुप्ता, अश्वनी सिंह, सुबोध स्वीटी, राजेश सरकोड़ा, कृष्णा गुप्ता, पवन शर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। निखिल माहेश्वरी ने कहा कि एएमयू के छात्र भले ही सीएए का विरोध करें, मगर राष्ट्रभक्त सीएए के साथ हैं। उन्हें पता है कि इससे किसी की भी नागरिकता नहीं जाने वाली है। कार्यक्रम में राजीव रज्जी, प्रशांत पाठक, सुशील मित्तल, रोबिन भारती, सुरेश शर्मा, मुकेश मदन, रामअवतार शर्मा, आशीष शर्मा, अंकुर माहेश्वरी मौजूद थे।

Next Story
Share it