Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

घंटाघर के बाद अब गोमतीनगर में शुरू हुआ सीएए-एनआरसी का विरोध, धरने में बैठी महिलाएं

घंटाघर के बाद अब गोमतीनगर में शुरू हुआ सीएए-एनआरसी का विरोध, धरने में बैठी महिलाएं
X

लखनऊ, । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ एक ओर लगातार चौथे दिन घंटाघर पर महिलाएं बैठी हुई हैं वहीं दूसरी ओर गोमतीनगर में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। देर शाम गोमतीनगर के उजरियांव स्थित गंज शहीदां कब्रिस्तान के पास महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी उन्होंने महिलाओं को वहां से उठने को कहा, लेकिन वे नहीं मानीं।

सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर जहां लखनऊ में लगातार चौथे दिन महिलाएं ऐतिहासिक घंटाघर पर डटीं हुई हैं। वहीं गोमतीनगर में भी महिलाएं सीएए और एनआरसी के विरोध में आवाज बुलंद करने लगीं। देर शाम उजरियांव स्थित गंज शहीदां कब्रिस्तान के पास टेंट लगाकर महिलाओं का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी। इसी बीच वहां पुलिस आ गई और उन्हें वहां से उठने को बोलने लगी। हालांकि अभी तक महिलाएं वहां से उठने को तैयार नहीं हैं। पुलिस उन्हें मनाने में लगी हुई है।

बता दें कि शनिवार रात में पुलिस ने धारा 144 लागू किया था। नियम के विपरित प्रदर्शन के आरोप में पुलिस ने अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआइआर दर्ज की है। अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक वीडियो और फोटो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
Share it