CM योगी ने कहा - किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, भ्रम फैला रहा है विपक्ष

गोरखपुर, । सीएए पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान के क्रम में रविवार को गोरखपुर के एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की महारैली कुछ देर में शुरू होने वाली है। इस रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लोगों के बीच सीएए को लेकर फैले भ्रम को दूर करेंगे। रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम टल गया।
11:20
रैली स्थल पर जुटेे लोग
रैली स्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दूर-दूर से लोग रैली में भाग लेने आए हुए हैं।
11:50
वक्ताओं ने संभाला मंच
मंच पर वक्तागण पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह मंच पर पहुंच गए हैं। अन्य वक्ता व भाजपा नेता भी मंच पर मौजूद हैं। दर्शक दीर्घा में लोगों का आना जारी है।
12:10
रैली स्थल की सड़कें भाजपा समर्थकों से पटीं
रैली स्थल पर जाने वाली सड़कें भाजपा समर्थकों से पटी हैं। दूर दूर से लोग रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं
12:10 रविकिशन मंच पर पहुंचे
सदर सांसद रविकिशन शुक्ल मंच पर पहुंचे। सांसद का संबोधन शुरू। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पंकज सिंह भी मंच पर पहुंचे।
- सीएए के विरोध में हो रहा प्रदर्शन प्रायोजित है : रविकिशन
- 500-500 रुपये लेकर किया जा रहा प्रदर्शन : रविकिशन
12:45 सीएम योगी मंच पर पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह मंच पर पहुंचे।
12:55 पंकज सिंह का उद्बोधन शुरू
यूपी भाजपा के महामंत्री पंकज सिंह संबोधन शुरू।
सीएम योगी का भाषण
अब भारत दुनिया की ताकत बनकर उभर रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में ताकत का एहसास करा रहा है।
जिन लोगों के यह अच्छा नहीं लगता वे जाने अनजाने गुमराह कर विष वामन कर रहे हैं।
ऐसे में हमें स्थिति साफ करनी होगी।
यह नागरिकता देने का कानून है।
किसी भी भारतीय नागरिकों के लिए नहीं है।
उनके घुसपैठियों के लिए जरूर है जो आतंकवाद पैदा करते हैं।
फिर भ्रम की स्थिति क्यों है।
वामपंथ में एक सिद्धांत है कि एक झूठ को 100 बार बोलो तो वह सत्य हो जाएगा।
वे उसी सिद्धांत पर चल रहे हैं।
इस सिद्धांत को कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अंगीकार कर लिया।
26 मई 2014 युग परिवर्तन की तिथि थी। सभी को मकान, किसान सम्मान निधि, शौचालय, गैस मिला।
आधारभूत संरचना का निर्माण तेजी से शुरू हुआ।
प्रधानमंत्री पुरजोर तरीके से कहते हैं कि 2024 तक हर घर नल के जरिये शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे।
दूसरी बार पीएम बनने के बाद कहा था कि पहला विकास के लिए था।
दूसरा कार्यकाल जन एवं राष्ट्रीय आकांक्षा पूरा करने को मिला है।
धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करने का कार्य किया। मांग वर्षों से उठती है।
श्याम प्रसाद मुखर्जी कश्मीर को बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिए।
हम अभिनंदन करते हैं पीएम को कि इसे समाप्त कर पाकिस्तान को संदेश दे दिया।
आज देख रहे होंगे कि परिवर्तन हुआ।
ईरान अमेरिका के बीच मध्यस्थता के लिए भारत की ओर देखा जा रहा है।
कुछ लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
ऐसे के बल पर विरोध करा रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन किया था क्या।
कांग्रेस ने यह भी नहीं होने दिया।
पीएम ने तीन तलाक को सदैव के लिए समाप्त कर दिया।
1528 से हर भरतीय अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहता है।
कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया।
कांग्रसे ने रामलाल के प्रकटीकरण के समय मूर्ति हटा दी और ताला लगा दिया।
फिर कोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं होने दी।
सुप्रीम कोर्ट में भी कांग्रेस रोजाना सुनवाई नहीं चाहती थी।
रोकने का प्रयास किया लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन करते हैं कि यह फैसला दिया।
सरकार ने भी काम किया।
सरकार ने शांति का माहौल दिया, फैसला आने पर कोई हिंसा नहीं हुई।
सभी के प्रति आभार की सभी ने इस फैसले को शांति से सुना।
भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है।
कांग्रेस को अपने पाप के पश्चाताप करने का मौका मिला था कानून का समर्थन कर लेकिन वह यहां भी चूक गयी।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के साथ अमानवीय अत्याचार ही रहे हैं।
आजादी के समय कत्लेआम हुआ, आजादी के बाद भी यह हुआ।
भारत मे 3 करोड़ मुस्लिम 23 करोड़ हो गयी वहां 23 फीसद हिन्दू 1 फीसद हो गए।
महात्मा गांधी ने कहा था कि जब भी चाहे आ सकते हैं।
नागरिकता कानून बना था लेकिन उसमें संशोधन को वह स्वीकार करने को तैयार नहीं।
कांग्रेस का पूरा परिवार इस झूठ में लिप्त है।
विपक्षी दलों का आचरण गैर जिम्मेदाराना रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
1955 में बने कानून में संशोधन किया गया है।
नया कानून नहीं बना है।
इस संशोधन केविरोध में उपद्रवियों को फाइनेंस किया है।।
कांग्रेस को देश मे वोट बैंक बनाने की चिंता है।
कश्मीरी पंडितों को पलायित होना पड़ा। आज उनकी 30वीं वर्षगांठ है।
धारा 370 नहीं होती तो कोई बाहर नहीं निकल पाता।
नए भारत के विकास में जो बाधक बन चाहते है लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।
पाकिस्तान बांग्लादेश, अफगानिस्तान न भारत मे मुसलमान पर हमले नहीं हो रहे हैं।
लेकिन उन देशों में हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई पर हमला हो रहा है।
भारत की सरकार ने उन पीड़ितों को नागरिकता देने का काम किया है तो कांग्रेस को इसका स्वागत होना चाहिए था।
यह 1947, 51 में होना चाहिए था लेकिन कांग्रेस ने नहीं किया। इसे मोदी जी ने किया।
उनका अभिनंदन करना चाहिए कईं की उन्होंने कांग्रेस के पापों का परिमार्जन किया है।
जब विकास योजनाओं का लाभ देने में Bहेडभाव नहीं किया तो कानून में भेदभाव की बात करना कहां तक सही है।




