Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कल विशाल रैली का आयोजन

गोरखपुर : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कल विशाल रैली का आयोजन
X

आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रिय उपाध्यक्ष व आजमगढ़ रैली प्रभारी अजय सिंह गौतम ने 19 जनवरी को गोरखपुर में होने वाली रैली के सम्बन्ध में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में गोरखपुर महाराणा प्रताप इन्टर कालेज के मैदान में 19 जनवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रैली में आजमगढ़ से भी दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और विचार परिवार के लोग हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। जनसहयोग से 100 बड़ी बसें और दो हजार छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है । यह रैली नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान के तहत किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अमानवीय यातनाएं झेलने वाले हिन्दू सिख ,जैन ,बौद्ध ,पारसी, ईसाई धर्म के लोगों को जो 31 दिसम्बर 2014 से पहले भारत में प्रवेश कर लिए हैं उनको मानवता की रक्षा के लिए भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। यह कानून नागरिकता देने का कानून है, किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का इस कानून में कोई प्रावधान नहीं है। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि गोरखपुर में होने वाली रैली में आजमगढ़ से बीस हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है हमारे बहुत से कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने निजी वाहनों से रैली में पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि कांग्रेस सपा, बसपा जैसे विरोधी दल के लोग जनता को झूठ के आधार पर गलत सूचनाएं देकर देश की एकता ,अखंडता और सद्भाव को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी के लोग घर घर गांव-गांव जाकर देश की जनता को इस कानून के बारे सही जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं। जनता का जबरदस्त समर्थन नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को मिल रहा है। जनता को जागरूक करने के लिए ही गोरखपुर में 19 जनवरी को रैली का आयोजन किया गया है। किसी भी भारतीय को विरोधी दल के लोगों के झूठ और भ्रम में पड़ कर डरने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़


Next Story
Share it