Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है -मुख्यमंत्री

मोदी है तो मुमकिन है -मुख्यमंत्री
X

वाराणसी

नरेन्द्र मोदी सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 बना कर गांधीजी के वचन का सम्मान करते हुये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार असंख्य विस्थापित शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया हैं

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लोगों को नागरिकता देने का है लेने का नहीं -योगी आदित्यनाथ

विपक्षी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के विरुद्ध लोगों को गुमराह एवं बरगला कर विरोध के नाम पर हिंसा की राजनीति कर देश का चीरहरण कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "मोदी है तो मुमकिन है" के कहावत को लोगों को याद कराते हुए कहां की इसी उद्घोष के साथ लोगों ने जनादेश देकर दूसरी बार वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार जिस विश्वास के साथ बनाया था। उसी विश्वास एवं देश की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र हित में कार्य किया जाना शुरू किया गया है, तो यह विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम- 2019 संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात अब देश का कानून बन चुका है। यह कानून लोगों को नागरिकता देने की है। इससे किसी की नागरिकता किसी भी दशा में वापस नहीं ली जा सकती। लेकिन अपना जनाधार खो चुकी विपक्षी दल के लोग मात्र लोगों को गुमराह करके हिंसा की राजनीति कर रहे। जिसे देश एवं यहां की 130 करोड़ जनता किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली में मौजूद जनसैलाब को संबोधित कर रहे। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून लोगों को नागरिकता देने की है, इससे किसी का भी किसी कीमत पर नागरिकता अधिकार वापस नहीं ली जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस संबंध में बार-बार देशवासियों को बताए जाने के बावजूद अपना जनाधार खो चुकी विपक्षी दल इस पर लोगों को गुमराह एवं बरगला रहे हैं। उन्होंने महाभारत के द्रोपदी चीरहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जब द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था और वहां पर बड़े-बड़े वीर बैठे तमाशा देख रहे थे। उस समय द्रोपदी ने अपने चीरहरण का दृश्य देख रहे लोगों से सवाल किया था कि "इस पाप का दोषी कौन", लेकिन मौके पर सभी वीर मूकदर्शक बने रहे। तब विदुर ने कहा था कि पाप अथवा गलत कार्य होता देखकर विरोध न करने वाला व्यक्ति पाप का उतना ही दोषी होता है, जितना करने वाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) के विरुद्ध लोगों को गुमराह एवं बरगला कर विरोध के नाम पर हिंसा की राजनीति कर देश का चीरहरण कर रहे हैं। ऐसे में इस कानून के संबंध में लोगों को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों की होती है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश का चीरहरण करने का प्रयास षड्यंत्र करके किया जा रहा है। इसका विरोध करने का अधिकार हमारा व देश के हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहां की शरण में आए लोगों की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है और उसी परंपरा की रक्षा के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त, 1947 में जब देश का दुर्भाग्यवंश बटवारा हो रहा था, तो लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। लेकिन उन लोगों को दरकिनार करते हुए सत्ता लिप्सा व जिन्ना के कारण दुर्भाग्यवश देश का बंटवारा हो गया। उन्होंने कहा कि भारत की उभरती हुई ताकत को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अब तक 10 करोड़ परिवारों को शौचालय, 8 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन,4 करोड़ लोगों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तथा दो करोड़ गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहां कि लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के दौरान अब लोगों का जाति व धर्म नहीं पूछा जाता। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान में तीन तलाक के कुप्रथा को कानून बनाकर समाप्त किया। अलगाववाद एवं आतंकवाद की जड़ में प्रहार कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A हटाया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण मामले में विपक्षी दलों द्वारा कसे जाने वाली तंज कि "राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे" का जिक्र करते हुए कहा कि अब हमने तारीख भी बताती है और शीघ्र ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। दुनिया की कोई ताकत इसे अब नहीं रोक सकती। विशेष रूप से जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर प्रकरण में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय से 500 साल पुराना विवाद भी जहां समाप्त हुआ, वही न्याय एवं न्यायपालिका के प्रति लोगों में सम्मान और भी बड़ा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) कानून का चर्चा करते हुए कहां की यह कानून लोगों को नागरिकता देने का है। इससे किसी का भी नागरिकता वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि रामलला का अयोध्या में भव्य मंदिर जल्द बनेगा और काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य मंदिर का कार्य भी शुरू हो चुका है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि नागरिकता देने का कानून तो पहले से है। केवल इसमें संशोधन इसलिए किया गया है कि पाकिस्तान बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता दिया जा सके। इससे विपक्षी दल बौखलाया हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोलता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते अब गरीब तड़प-तड़प कर नहीं रह सकता। उन्होंने तमाम विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इन योजनाओं से सीधे-सीधे गरीबों को फायदा पहुंचा है और उनके जीवन स्तर में बदलाव आया है। उन्होंने में मौजूद जनसैलाब से सवाल करते हुए पूछा कोई भी भारतवासी क्या पाकिस्तान जिंदाबाद सुन सकता है? उन्होंने कहा कि भारत माता की जय यहां के लोग सुन सकते हैं, पाकिस्तान की जय नहीं। उन्होंने लोगों से नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (सीएए) समर्थन के लिए 8866288662 पर मिस्ड कॉल करने और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जाने की लोगो से अपील की।

रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं महेंद्र नाथ पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भी संबोधित किया।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय वाराणसी

Next Story
Share it