लखनऊ- पति ने दो बच्चों व पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की

लखनऊ, । शहर के गुड़ंबा थाना क्षेेेेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने दो बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजधानी के थाना गुडंबा के शिवानी विहार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना के कारणोंं का अभी पता नहीं चल सका है।
गौरतलब है कि पिन्टू गुप्ता अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था। पिंटू रेलवे से रिटायर छोटेलाल के यहां ड्राइवर था और उन्हीं के दूसरे मकान में रहता था। छोटेलाल के यहां आरती खाना बनाती थी। पिंंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा भी खरीदा था। पिंंटू मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था। सुबह नौ बजे छोटेलाल के बच्चे स्कूल जाते हैं। पिंटू के नहीं आने पर छोटेलाल ने फोन मिलाया तो मिला नहीं। इसपर उन्होंने किराएदार आशुतोष और शनि से कहा। दोनों ने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झांंककर देखा तो पिंटू फंदे पर लटका मिला। 100 नम्बर पर फोन किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पिंटू ने खुद के चेहरे पर काला कपड़ा डालकर फांसी लगाई थी। बेड पर पत्नी और बच्चों का शव बेड पर पड़ा था।
पिंंटू की मां ने बताया कि शुक्रवार को वो शाम को ठंड लगने की बात कहते हुए पत्नी और बच्चों के साथ जल्दी घर चला गया था। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पति और पत्नी में किसी भी तरह के विवाद से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि वह साथ में नहीं रहती थी। इसलिए उन्हें इसके बारेे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि देर रात कहासुनी के बाद पिंटू गुप्ता (32) ने पत्नी आरती (30) बेटी नेहा ( 6) और बेटा नैतिक (8) की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। उसने पत्नी और बच्चों को जहर देकर मारा।




