Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
X

बिलारी। नगर के हरि मंगल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों ने सुंदर रंगोली बनाई। इस दौरान प्रथम स्थान एफ ग्रुप के स्वयंसेवकों ने प्राप्त किया। इसके साथ ही डी ग्रुप को द्वितीय तथा तृतीय स्थान ए और बी ग्रुप को प्राप्त हुआ।

शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को ले बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का कार्य किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर सोमपाल सिंह के द्वारा पौधरोपण किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर आरके रंजन ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि सिंह, डॉक्टर ज्योति गुप्ता, भगवान शर्मा, आशीष कुमार ,सुरेंद्र चौहान, निकेता यादव, अनुभव शर्मा, रोहित कुमार मिश्रा, हरिपाल सिंह एडवोकेट आदि ने विचार पेश किए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में भूमिका शर्मा, सरिता,कंचन, साक्षी शर्मा ,कविता, आसिफा, खुशबू, नीतू ,लुबना, कोसर, अमन वैश्य ,रियाज आलम ,उज्जवल ,अभय गुप्ता ,राजा बाबू, अजय सिंह, शिवांग गुप्ता, विकास गुप्ता, फैजान आदि ने सहयोग दिया।

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it