CAA से किसी भी धर्म का कोई भारतीय नहीं होगा प्रभावित: : पंकज सिंह

चन्दौली
खबर यूपी के चंदौली जनपद से हैं जहाँ CAA के समर्थन और कार्यकर्ताओं से मिलने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष आज चंदौली जनपद में थे इस दौरान उन्होंने CAA को समर्थन करते हुऐ बोले कि इससे किसी को डरने की कोई जरूरत नही है ये सभी धर्मों के लोगो नागरीकता प्रदान करता है, जो विपक्ष द्वारा अलग अलग बयान दिए गए वह दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही उन्होंने कहा कि CAA के समर्थन में पदयात्रा और आम सभा भी हमलोग लगातार कर रहे है साथ ही गाँव गाँव जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह लोगो को यह बतलाने की कोसिस कर रहा कि इससे किसी को डरने की कोई भी जरूरत नही और लोग बेफिक्र होकर इसका समर्थन करे. पंकज सिंह कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्य्यक्ष संतोष खरवार के घर दीनदयालनगर पहुचे जहां नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ से भी मिला।पंकज सिंह से मिलने वाले में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,राणा प्रताप सिंह,महेन्द्र पटेल राजेश जायसवाल अमित सिंह,आदित्यनाथ डब्बू आदि कार्यकर्तागण शामिल थे।
रन्धा सिंह चन्दौली




