Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ : 22 मंडलों में से 18 मंडलों के कार्यकारिणी और कार्यसमिति की घोषणा हुई

आजमगढ़ :  22 मंडलों में से 18 मंडलों के कार्यकारिणी और कार्यसमिति की घोषणा हुई
X

आजमगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और आजमगढ़ के जिला प्रवासी व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष दुर्गा राय जी ने आजमगढ़ सदर के 22 मंडलों में से 18 मंडलों के कार्यकारिणी और कार्यसमिति की घोषणा किया साथ ही 312 सेक्टरों में से 262 सेक्टरों के सेक्टर संयोजकों की घोषणा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ सदर के सभी 22 मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन पहले हो चुका था आज 18 मंडलों के 16 सदस्यीय कार्यकारिणी और 45 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा किया गया। 16 सदस्यीय मंडल कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष 6 मंडल उपाध्यक्ष, 2 मंडल महामंत्री, 6 मंडल मंत्री , मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों की घोषणा से आजमगढ़ सदर में संगठन और मजबूत हुआ है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचितों जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

16 जनवरी को जिला कार्यालय पर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में गोरखपुर में 19जनवरी को होने वाली रैली की तैयारी बैठक दोपहर 12 बजे होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय उपाध्यक्ष और गोरखपुर में होने वाली रैली के आजमगढ़ प्रभारी अजय गौतम मौजूद रहेंगे ।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Next Story
Share it