तहसील बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

बिलारी। तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। एक-एक पद की कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संरक्षक मंडल में कमाल अकबर, ओमवीर सिंह, चेतन्यपाल सिंह, राम कुंवर सिंह यादव, भगवान शरन माथुर, उमाशंकर शर्मा, अजय पाल सिंह, शराफत हुसैन, चंद्र शर्मा, अनवार हुसैन, मोहम्मद उस्मान, हलीम जावेद को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संयुक्त मंत्री अनुज कुमार, जबर सिंह, कुंवर पाल सिंह को बनाया गया। संगठन मंत्री नवाब हुसैन, भारत सिंह यादव, तेज प्रताप सिंह चौहान को। प्रचार मंत्री देवेश शर्मा, परमजीत सिंह, प्रेमपाल सिंह को। संप्रेक्षक मोहम्मद आसिफ कमल, उपेंद्र यादव, एसपी सिंह राघव को। प्रवक्ता विक्रांत कुमार, अवधेश शर्मा, विजय वीर सिंह को। पुस्तकालय अध्यक्ष मेरादि श्रोति, सौरभ चौधरी, नईम अकरम को। कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, अतुल शर्मा, मनोहर मौर्य को। कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को बनाया गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आफाक हुसैन, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा व सचिव विनय कुमार ने सभी का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर कार्यकारणी की एकता और मजबूती पर विशेष बल दिया गया।....
... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद




