Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

नागरिक संशोधन कानून को लेकर भाजपाइयों ने निकाली जनजागरूकता रैली

नागरिक संशोधन कानून को लेकर भाजपाइयों ने निकाली जनजागरूकता रैली
X

सुमित यादव की रिपोर्ट

न्नाव 11 जनवरी।सीएए यानी नागरिक संशोधन कानून के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए शनिवार को उन्ना व शहर में भाजपा पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों द्वारा रामलीला मैदान से विशाल रैली का आयोजन किया गया।जनजगरुकता रैली में भाजपा सांसद साक्षी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक पंकज गुप्ता,मोहान विधायक ब्रजेश रावत,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर,कोऑपरेटिव के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, सहित जनपद के सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी व भाजपा विंग,हिन्दू युवा वाहिनी,हिन्दू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों ने भाग लिया।रैली को रामलीला मैदान से रवाना की गई ।रैली के माध्यम से जनपद वासियो को नागरिक संशोधन कानून को लेकर जागरूक करने का काम किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगो को बताया गया कि सीएए से किसी भी भारतीय का कोई नुकसान नही होगा।विपच्छ लोगो को गुमराह करने का काम कर रहा है।देश मे रहने वाले लोग इसी देश मे रहेंगे।रैली रामलीला मैदान से होते हुए अचलगंज तिराहा,छोटा चौराहा,बड़ा चौराहा,से होते शहर के अंतिम पड़ाव तक ले जाई गई।इसी बीच लोगो को रैली के माध्यम से सीएए को लेकर जागरूक करने का काम किया गया।

Next Story
Share it