Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिलारी तहसील परिसर में सपा विधायक फहीम ने किया कम्बलों का वितरण

बिलारी तहसील परिसर में सपा विधायक फहीम ने किया कम्बलों का वितरण
X

बिलारी। तहसील परिसर में कड़कती ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए, इसमें विधायक मोहम्मद फहीम ने बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में लेखपालों द्वारा जो पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया था। उनको कंबल दिए गए हैं। ठंड को लेकर कहा कि किसी दिन मौसम अच्छा रहता है तो किसी दिन ठिठुरन जैसी हो जाती है। इसी के चलते जो गरीब असहाय लोग हैं। उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंड के कारण किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार प्रभा सिंह ने संयुक्त रूप से उपस्थिति दर्ज करा कर कम्बलों का वितरण कराया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नगराध्यक्ष केके गुप्ता, सुबोध गुप्ता, महिला मोर्चा नगराध्यक्ष विनीता रस्तोगी, व्यापार मंडल के विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सुनील आर्या आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।...

... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it