Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटा आजाद मैदान भेजा गया
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से प्रदर्शनकारियों को हटा आजाद मैदान भेजा गया
BY Anonymous7 Jan 2020 4:50 AM GMT

X
Anonymous7 Jan 2020 4:50 AM GMT
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में रविवार शाम को हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई राज्यों में छात्रों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी सोमवार से इसके खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, मुंबई पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर अब आजाद मैदान स्थानांतरित कर दिया है।
गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई के गेटवे आप जेएनयू हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी पोस्टर भी लहराये गये थे। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक लड़की को भारत विरोधी पोस्टर लहराते हुए देखा गया, इस पोस्टर पर 'फ्री कश्मीर' का नारा लिखा गया था जो काफी हैरान करने वाला है। इसके अलावा अन्य प्रदर्शनकारियों के हाथों में भी कई ऐसे पोस्टर थे जिनके ऊपर अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था।
Next Story




