Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई
X

वाराणसी

सेवापुरी स्थानीय विकासखंड के स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा ने सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए उनके नारी शिक्षा के लिए किए गए संघर्षों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्त्री शिक्षा समाज को विकास और गति प्रदान करती है। शिक्षा से मनुष्य के अन्दर विवेक पैदा होता है, जो सत्य का विश्लेषण करने में सहायक सिद्ध होता है। आई क्यू ए सी की संयोजिका सुश्री गीता रानी शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन कर सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की वकालत किया। डॉ कमलेश कुमार वर्मा ने सावित्रीबाई फुले की कविता का पाठ करके उसकी समीक्षा की और भारतीय सांस्कृतिक संघर्षों को रेखांकित किया डॉ राम कृष्ण गौतम ने राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले के नारी शिक्षा, सामाजिक आंदोलनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधा सत्य ही हमारे समक्ष उपस्थित है, दलित पिछड़े वर्ग के संघर्षों का इतिहास अभी तक सामने नहीं आया है। डॉ रवि प्रकाश गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि सावित्रीबाई फुले का संघर्ष और त्याग अविस्मरणीय है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बेटियां नामक कविता सुनाई। एन एस एस प्रभारी डॉ आशा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम संचालन डॉ कमलेश कुमार सिंह ने किया।

रिपोर्टर:-विनोद कुमार सिंह वाराणसी

Next Story
Share it