Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लखनऊ महोत्सव : हेलीकॉप्टर राइड से लीजिए लखनऊ का मजा

लखनऊ महोत्सव : हेलीकॉप्टर राइड से लीजिए लखनऊ का मजा
X

लखनऊ, । गीत, संगीत, कला और साहित्य के साथ इस बार लखनऊ महोत्सव में एडवेंचर का भी तड़का होगा। महोत्सव में पर्यटक इस बार हेलीकॉप्टर से जॉय राइड का भी मजा ले सकेंगे। महोत्सव समिति इसके अलावा कई नामी-गिरामी कलाकारों को भी आमंत्रित कर रही है। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आगामी जनवरी में होने वाले लखनऊ महोत्सव के तहत रमाबाई अंबेडकर मैदान का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त के मुताबिक इस बार महोत्सव में आने वाले लोगों को उचित शुल्क पर हेलीकॉप्टर से जॉय राइड करायी जाएगी। पयर्टन विभाग ने इसके लिए योजना बनायी है। इससे महोत्सव का क्रेज और बढ़ जाएगा। मंडलायुक्त के मुताबिक पयर्टन विभाग एक राइड का प्रत्येक व्यक्ति का 2500-3000 रुपया लेगा। यह 100 के पास से उड़ान भरेगा और रिवर फ्रंट सहित लखनऊ के खास पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएगा। 100 के आसपास इसके हैलीपेड बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परिसर में जितने भी स्थाई शौचालय हैं, उन सभी को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह मोबाइल शौचालय बनाए जाएंगे। इस बार लखनऊ महोत्सव रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित किया जा रहा है।

बादशाह खान और नेहा जैसे सितारों का बुलावा

वैसे तो महोत्सव के कई रंग हैं लेकिन सांस्कृतिक संध्या खासकर बॉलीवुड नाइट और पंजाबी नाइट के लिए लोगों में उत्सुकता रहती है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक महोत्सव में इस बार हर वर्ग के लोगों के लिए खास होगा। एक शाम एकता के नाम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कवि और नामी शायरों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड नाइट में नेहा कक्कड़ और अरिजीत सिंह के भी आने की उम्मीद है। पंजाबी नाइट में बादशाह खान आ सकते हैं। उनसे इवेंट कंपनी की बात हो रही है। इसके अलावा भी कई बड़े नाम हैं।

Next Story
Share it