Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सु भा स पा ने अजय देवगन की फिल्म राजा सुहेलदेव का विरोध किया

सु भा स पा ने अजय देवगन की फिल्म राजा सुहेलदेव का विरोध किया
X

आजमगढ

फिल्म बनने से पहले विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म राजा सुहेलदेव परदे पर आने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने फिल्म में महाराज सुहेलदेव राजभर की जगह राजपूत राजा के रूप में दिखाये जाने को लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। नगर के अंबेडकर पार्क में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फिल्म में जानबूझकर राजा सुहेलदेव को राजभर की जगह राजपूत राजा के रूप में पेश किया जा रहा है और इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सिधारी थाने की पुलिस उनको जानबूझकर फर्जी मुकदमें में फंसा रही है । अगर पुलिस उनके उपर दर्ज मुकदमें को वापस नहीं लेती है। वे आगे भी विरोध प्रदर्शन करेगें।

रिपोर्ट :- राकेश वर्मा यूपी आजमगढ़

Next Story
Share it