Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बापू का नहीं फिरोज का वंशज है गांधी परिवार: विनय कटियार

बापू का नहीं फिरोज का वंशज है गांधी परिवार: विनय कटियार
X

भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने शुक्रवार को कांग्रेस परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 'बापू' के नहीं यह सभी फिरोज के वंशज हैं। इन्हें गांधी के पहले फिरोज लिखना चाहिए। प्रियंका गांधी के भगवा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कहा कि भगवा पर कमेंट करने से पहले प्रियंका गांधी अपने नाम के आगे फिरोज लिखना शुरू कर दें। गांधी शब्द को तो वह उधार में लेकर इस्तेमाल कर रही हैं।

शुक्रवार को पत्रकारों से अपने आवास पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा के बारे में बयानबाजी कर रही हैं लेकिन उनका राजनीतिक ज्ञान अभी पूरा नहीं हुआ है। गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही हैं। प्रियंका गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी सब फिरोज से जुड़े हैं, इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सीएए से मुस्लिम समुदाय के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। इसमें देश से बाहर हटाने का कोई प्रावधान नहीं है, यह सिर्फ जो बाहर से भारत में आएंगे, उनको नागरिकता देने का कानून है। प्रदेश में एनआरसी और सीएएए के विरोध में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर कहा कि जिन्होंने बसों में तोड़फोड़ की और घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है, उन सब से जुर्माना वसूला जाएगा।

इसी माह बन जाएगा राममंदिर ट्रस्ट

पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद राममंदिर निर्माण की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन शुरू हो गया है, जनवरी में ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

ट्रस्ट में कितने ब्यूरोक्रेट रहेंगे, इस पर विचार हो सकता है। इस ट्रस्ट में संत के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जा सकता है। इस पर मंथन किया जा रहा है। कहा कि विश्व हिंदू परिषद का राममंदिर का मॉडल भी भव्य है, चूंकि अपने पास जगह बहुत है इसलिए राममंदिर को और भव्य बनाया जाएगा

Next Story
Share it