Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रसपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

प्रसपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
X

रामसनेहीघाट बाराबंकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्चना राठौर की कार बुधवार को टकरा गई। जानकारी के मुताबिक अर्चना अयोध्या से लौट रही थीं तभी हाईवे पर स्थित लकी ढ़ाबे के पास टकरा गई।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों की पहचान अर्चना के 22 वर्षीय पुत्र अगम और 29 वर्षीय अनिल अवस्थी के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

Next Story
Share it