Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

CAA 2019 पर बोलेे शिवपाल, ऐसे कानून से देश की अखंडता को खतरा

CAA 2019 पर बोलेे शिवपाल, ऐसे कानून से देश की अखंडता को खतरा
X

मैनपुरी के करहल आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को नागरिकता संशोधन कानून बनाते समय सभी राजनीतिक दलों से पहले बात करना चाहिए था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण है कि इस कानून का पूरे देश में विरोध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून से देश की एकता व अखंडता को भी खतरा पैदा हो गया है।

शिवपाल सिंह यादव कस्बा निवासी समाजसेवी तोफान सिंह यादव के दिवंगत होने की जानकारी पाकर उनके निवास पर परिवारीजनों को धैर्य बंधाने आए थे। उन्होंने कहा कि यदि सभी राजनीतिक दलों की राय लेकर इस तरह का कानून बनाते तो विरोध नहीं होता। शिवपाल सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करना व ज्ञापन देना सभी का अधिकार है। यदि सत्ता पक्ष जनता द्वारा किए जा रहे विरोध का दमन किया जाता है तो वह सरकार लोकतंत्र में निरंकुश मानी जाती है।

अंत में कहा कि जनता भाजपा सरकारों से ऊब गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी हार निश्चित है। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कोई भी दल सरकार नहीं बना पाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर ङ्क्षसह यादव, श्रीकृष्ण यादव, रामनरेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, जीवन यादव, उवैश सिद्दीकी मौजूद रहे।

Next Story
Share it