Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा वोट के लिए देश के संविधान से खिलवाड़ कर रही : शिवपाल

भाजपा वोट के लिए देश के संविधान से खिलवाड़ कर रही : शिवपाल
X

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 'लोहिया' के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा वोट के लिए देश के संविधान से खिलवाड़ कर रही है। राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लागू किए जाने से देश की एकता प्रभावित होगी। शिवपाल ने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी पार्टी इस कानून का विरोध शुरू से कर रही है और करती रहेगी। इसके विरोध में जल्द ही एक सभा की जाएगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। देश की जनता का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिए यह नए हथकंडे़ अपना रही है। मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिए इस सरकार को ऐसे कानून बनाने से पहले जनता के बीच में सर्वे कराना चाहिए था। इनकी तानाशाही के चलते ही देश जल रहा है। एक सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी उसी के साथ रहेगी, जहां पार्टी और कार्यकर्ताओं का सम्मान रहेगा। सपा को लेकर पूछे गए सवाल पर वह कुछ नहीं बोले।

शिवपाल सिंह यादव पूर्व राज्यमंत्री लल्लन राय के पुत्र की तेरहवीं में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए हुए हैं। वह रात सर्किट हाउस में बिताएंगे। सोमवार सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह यादव, डॉ. नूरआलम, नागेंद्र कुमार यादव, विनोद पांडेय, दिनेश यादव, राकेश यादव, बालम महराज आदि मौजूद रहे।

Next Story
Share it