आसिम जफर बने AIFTP( North Zone) के चेयरमैन:- ( प्रेम शंकर मिश्र)

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आसिम ज़फ़र ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स फेडरेशन(AIFTP) , नॉर्थ जोन के चेयरमैन चुने गए हैं| चुनाव आज रविवार दिनांक 29 दिसम्बर लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में संपन्न कराया गया l वाराणसी के ही सी ए पुनीत कुमार सिंह सचिव चुने गए हैँ | कार्य समिति के सदस्य के रूप में इंकम टैक्स बार के पूर्व सचिव संजय कुमार वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, सचिव अजय कुमार सिंह व संयुक्त सचिव आशुतोष सिंह चुने गए | अन्य पदाधिकारीगण देश के अन्य हिस्सों से चुने गए हैं | AIFTP टैक्स एडवोकेट व सी ए की राष्ट्रीय संस्था व अथॉरिटी है जो देश में पांच जोन में बंटी है | नॉर्थ जोन कुल आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश आते हैँ जिनमे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, NCR, जम्मू कश्मीर, हिमाचल व चंडीगढ़ मुख्य हैं | ज्ञातव्य है कि वाराणसी से वर्ष 2012 व 2013 के लिये अरविंद शुक्ला चेयरमैन चुने गए थे जिन्होंने वाराणसी में AIFTP की अनेक राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस करायी थी | ज्ञातव्य हो कि आसिम ज़फ़र AIFTP के राष्ट्रीय सचिव रह अथॉरिटी के रूप में उभर कर आ गया है | हाल ही में मुंबई में अरविंद शुक्ला व ओ पी शुक्ला 2020 व 2021 के लिए AIFTP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैँ |




