Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद हिंसा: मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद जावेद अली और विधायक विजय कठेरिया हिरासत में

फिरोजाबाद हिंसा: मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद जावेद अली और विधायक विजय कठेरिया हिरासत में
X

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित तीन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये तीनों नेता फिरोजबाद उपद्रव में मार गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे थे।

इसकी सूचना पर पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नसीरपुर कट पर रोक लिया। उनके साथ सांसद जावेद अली और विधायक विजय कठेरिया थे। पुलिस के रोकने पर सपा नेता एक्सप्रेसवे पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस अफसरों ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए तीनों नेताओं से वापस जाने को कहा, लेकिन वे मृतकों के परिजनों से मिलने की जिद पर अड़े रहे। इस पर नरेश उत्तम सहित तीनों नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाना नगला खंगर ले गई है।

शहर का माहौल सामान्य होने के बाद प्रशासन की नजर अब राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर है। उपद्रव में मारे गए लोगों के घर सपा नेताओं के आने की खबर पर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई थी।



Next Story
Share it