भूमि-अधिग्रहण कानून को भाजपा ने कमजोर किया किसानों को सताने के लिए: ललितेश पति त्रिपाठी

मीरजापुर
सत्याग्रह पदयात्रा के नौवें दिन हटिया दर्रा से सत्याग्रह पदयात्रा के परंपरा अनुसार महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाकर पदयात्रा शुभ आरंभ किया गया।उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी जी के नेतृत्व में चल रहे किसान सत्याग्रह पदयात्रा को बीच रास्ते में जगह-जगह किसानों ने रोककर स्वागत सम्मान करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त कीया।प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि हम लोगो के आदर्श महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु व पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए रास्ते पर चल कर किसानों के हित में तब तक संघर्ष करेंगे जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाएगा।
विंध्याचल मंडल प्रभारी उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा बड़ी लंबी जद्दोजहद के बाद तमाम संगठनों किसान संगठनों से देशव्यापी विचार-विमर्श करके किसानों को ही पहुंचाने के लिए 2013 में हुआ था, उससे समझौता कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। केंद्र की भाजपा व सपा प्रदेश सरकार भूमि-अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधान के अनुसार किसानों को भूमि का मुआवजा नहीं देती तो हम सब इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
सत्याग्रह पदयात्रा के मीडिया प्रभारी निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा विपक्ष में रहकर 2014 किसानों के हित में लंबी लंबी बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता लोग आज अपने वादे से मुकर औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए 2013 भूमि अधिग्रहण कानून में 2015 में संशोधन कर किसानों का दोहन करने का काम कर रही हम उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी आजादी के पूर्व भी किसानों के पक्ष में हमेशा लड़ती रही है तबीयत पूछ ले मजदूरों की आवाज जाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता किसानों को न्याय दिलाने के लिए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से गुलाब चंद पांडे, अर्चना चौबे रामनाथ दुबे रमेश सिंह भारतीय किसान सेना के नेता धर्मराज सिंह,सिंह ,अमन सिंह, रमेश सिंह, तुलसी दास गुप्ता, मारकंडे पाठक, विनोद सिंह, रामपाल सिंह, द्वारिका पाल सिंह , शिवराज दुबे, अमरनाथ सिंह, नागेंद्र शंकर पाठक, शंकर पाठक कमला कांत पांडे पीसीसी के सदस्य आनंद गुप्ता, मनोज अग्रहरि, रानू अग्रहरी रवि चौहान ,राघव चौहान, मड़िहान विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय प्रजापति, शारदा प्रसाद मिश्रा लाला , सूर्यभान सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेश मिश्रा, आर्यन से को किसान व कांग्रेसी उपस्थित रहे।
मिर्जापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट




