Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कॉग्रेस व सपा ने निशा सिंह को दिया समर्थन

कॉग्रेस व सपा ने निशा सिंह को दिया समर्थन
X

सोनभद्र

रेणुकूट स्थानीय नगर पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिवंगत चेयरमैन शिवप्रताप सिंह की पत्नी निशा सिंह को किया है। शुक्रवार को समर्थन के संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी उप चुनाव में निशा सिंह का समर्थन कर रही है। दिवंगत चेयरमैन बहुत ही लोकप्रिय जनसेवक थे। भाजपा के शासन में हुई यह घटना काफी दुखद है। इस घटना से पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना समर्थन निशा सिंह को दे रही है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ लगकर प्रत्याशी को जिताने में सहयोग करें। इस मौके पर रमेश यादव, बृजेश यदुवंशी, ब्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय, नौशाद, रवि यादव, कुलदीप यादव, नंदलाल यादव,रंजू सिंह, अनिल कुशवाहा, लालती समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इससे पूर्व गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी निशा सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने निशा सिंह के आवास पर जाकर उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान कहां की दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह सच्चे समाज सेवक थे। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों की वजह से एक अलग स्थान बनाया था। चुंकि अब वह दुनिया में नहीं है। नगर पंचायत के उपचुनाव में उनकी पत्नी निशा सिंह को कांग्रेस पार्टी का समर्थन व पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-सर्वेश सिंह सोनभद्र

Next Story
Share it