युवा सपा नेता धर्मेंद्र यादव उन्नाव बने सपा जिलाध्यक्ष

सुमित यादव की रिपोर्ट
उन्नाव 28 नवंबर।सपा रास्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने युवा सपा नेता धर्मेंद्र यादव को उन्नाव सपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।सपा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर धर्मेंद्र यादव ने सपा रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हृदय से धन्यवाद दिया।इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव। के कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल में जमीन पर किये गए विकास कार्यो को जन जन तक पहुचायेंगे।जनपद में बूथ स्तर तक लोगो की जोड़ने का काम करेंगे।2022 में प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से सपा की सरकार बनेंगी।जनपद में मजबूत संगठन बनाने का काम करेंगे ।हर वर्ग ,जाति के लोगो को सपा से जोड़ने का काम करेंगे।बताते चले की धर्मेंद यादव मूल रूप से भगवंत नगर विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले और वर्तमान में धर्मेन्द्र यादव की पत्नी पुष्पा यादव विकास खण्ड सिकन्दर पुर कर्ण की ब्लॉक प्रमुख है।सौम्य और शांति स्वभाव के धनी एवम हर एक के सुख दुःख में शामिल होने वाले युवा नेता धर्मेद्र यादव को सपा रास्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी।धर्मेंद्र यादव के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।