Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने सुनी जन समस्याएं

सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने सुनी जन समस्याएं
X

मुरादाबाद बिलारी। नगर के मुरादाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने जन समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

गुरुवार को सवेरे विधायक मोहम्मद फहीम इरफान जनता दरबार में जन समस्याएं सुनते हुए नजर आए। इस मौके पर अनेक को फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बहुत ही गहनता पूर्वक लोगों की समस्या जानी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया तो कई लोगों को फोन के सहारे समस्याओं का निदान किया। इसके अलावा उन्होंने जनता दरबार के बाद बैठक में बोलते हुए कहा कि संविधान दिवस के मौके पर विधानसभा में उन्हें बोलने का मौका मिला तो उन्होंने संविधान को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग उठाई और बच्चों को शुरू से ही संविधान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता है। उनके बारे में सभी को विस्तार पूर्वक जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए बच्चे संविधान को शुरू से जानेंगे तभी संविधान का महत्व पता चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ तंत्र ऐसे भी हैं जो संविधान का अपमान करते हैं। यह देश राम का है लेकिन कुछ लोग इस देश को नाथूराम का बनाना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। संविधान का राज चलेगा, लोकतंत्र का राज चलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से रूपकिशोर कश्यप, सौरभ यादव, लक्ष्मण सिंह, चौधरी जबर सिंह, जसवंत सिंह, चमन जाटव, मनोज प्रजापति, वासिक अंसारी, अशरफ, मोमिन मलिक, विशाल सक्सेना, नन्हें खां, राजू वाल्मीकि, जहांगीर, अरविंद सिंह जाटव आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।....

... रिपोर्टर वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it