पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाल से मिलकर रखीं समस्याएं

मुरादाबाद बिलारी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी से मिलकर नगर की कुछ समस्याएं रखीं। जिन को लेकर कोतवाली प्रभारी ने निस्तारण का आश्वासन दिया है।
गुरुवार की सवेरे भाजपा नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी से मिले। उन्होंने नगर में व्याप्त जन समस्याएं को लेकर वार्ता की। उन्होंने प्रमुखता से बताया कि नगर में पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। जिसमें कई दुकानदारों का नुकसान हुआ था। जेसीबी से किसी का खोखा लौट दिया गया तो किसी का टिन तोड़ दिया। इसी को लेकर कहा कि दुकानदारों को जुर्माने का चालान काटें ताकि भविष्य में कोई भी व्यापारी अतिक्रमण न करें। इसके अलावा नई सड़क पर ई रिक्शा चालक जगह-जगह सवारियां बैठाते हैं। जिससे जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। जिसका निदान अत्यंत जरूरी है। इसके अलावा कई समस्याओं पर चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील आर्य, सुबोध गुप्ता, आदित्य शाक्य, भारत सिंह मौर्य, मनोज ठाकुर, अतुल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य लवली यादव, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।...
... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद