गायत्री परिवार गांव गांव चलाएगा व्यसन मुक्ति अभियान

मुरादाबाद बिलारी। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री राम मैरिज होम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिजनों ने पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सप्त आंदोलनों में से व्यसन मुक्ति अभियान, ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ, व बल्ली वैश्य यज्ञ विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ और साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियां, अंधविश्वास व रूढ़िवादिता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें मिशन द्वारा युवाओं को अवगत करा भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभियान चलाने पर सहमति बनी। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश चंद गुप्ता ने गायत्री परिवार के कार्यालय के लिए भूमि दान देने का भी संकल्प लिया।
रविवार को आयोजित गोष्ठी से पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, आदि शक्ति मां गायत्री शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा गायत्री महामंत्र की सामूहिक जप साधना की।
गोष्टी में बोलते हुए गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसिंह यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा चलाए जा रहे विचार क्रांति अभियान तथा व्यसन मुक्त भारत के विषय में अवगत कराया और कहा कि इस अभियान से युवाओं को जोड़कर उन्हें व्यसन मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने कहा कि योग साधना से मनुष्य अपने को पहचान सकता है तथा योग साधना के तत्व दर्शन को जानकर ही मनुष्य स्वयं को पा सकता है इसलिए आज गांव गांव युवाओं में जनजागृति लाने की आवश्यकता है जिससे वह व्यसन मुक्त बन अपने अनमोल जीवन में स्वास्थ्य, सौंदर्य प्रतिभा ,विद्या ,हंसी -खुशी के ढेरों वरदान प्राप्त सकता है। कहा कि आज समाज में अनेको अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां व रूढ़िवादित युवाओं के मस्तिष्क में घर कर चुकी है। जिसे योग साधना और गायत्री महामंत्र के मौन जाप से दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर राम सिंह यादव विजय पाल सिंह राघव सुरेश चंद्र गुप्ता सुरेश यादव सुखबीर सिंह यादव रमेश यादव श्री राम नेताजी दलपत सिंह नेत्रपाल सिंह चौधरी सोमपाल सिंह रामचंद्र सैनी इंद्रपाल सिंह सुरेंद्र सिंह राम सिंह राणा आदित्य राघव सोमपाल सिंह आदि सहित अनेकों ने भाग लिया।
रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद