पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की दुल्हनियां बनेंगी रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह

रायबरेली, । रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को शादी करने जा रही हैं। वे पंजाब प्रांत के कांग्रेस विधायक अंगद के साथ दिल्ली में सात फेरे लेंगी। फिलहाल रायबरेली में शादी की चर्चा जोरों पर है। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी की शादी इसी 21 नंवम्बर को नई दिल्ली में होगी। अंगद और अदिति दोनों ही 2017 में विधायक बने और राजनीतिक परिवारों से हैं।
कौन है अंगद
गौरतलब है कि अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति कैरियर की शुरुआत की और शहीद भगत नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। युवा विधायक अंगद सैनी, स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार नवांशहर सीट जीती।
इसी तरह, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी। उनके पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली सदर से चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल अब उनका देहांत हो चुका है। अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थीं। उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।
राहुल गांधी के साथ भी जुड़ चुका है नाम
विधायक अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली थी। इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था। अदिति सिंह ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वे उनको राखी बांधती हैं।