कल्याण सिंह, बोले-'भव्य राम मंदिर बनना चाहिए' मैं अयोध्या जरुर जाऊंगा
BY Anonymous11 Nov 2019 9:45 AM GMT

X
Anonymous11 Nov 2019 9:45 AM GMT
लखनऊ में अयोध्या फैसले के बाद पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कल्याण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर पर राजनीति नहीं करते हैं। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए।
कल्याण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। राम के साथ अयोध्या का विकास होना चाहिए। मैं अयोध्या जरुर जाऊंगा। मैं पहले दिन से ही राम भक्त हूं। मस्जिद को लेकर पांच एकड़ जमीन देने पर कल्याण सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय और कानून का पालन किया है, सुप्रीम कोर्ट ने समाज की एकता व अखंडता का भी ध्यान रखा है।
कल्याण सिंह ने कहा कि 500 साल पुराना विवाद खत्म हुआ है।
Next Story