Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कुश्ती हमारी माटी व संस्कृति से जुड़ा खेल है : संगीता वर्मा

कुश्ती हमारी माटी व संस्कृति से जुड़ा खेल है : संगीता वर्मा
X

संतकबीरनगर खलीलाबाद ब्लॉक के ग्राम बयारा में दंगल प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्वांचल के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती की कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने अपने दांव पेच का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को आसमान दिखा दिया। दंगल का प्रारंभ मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष संगीता वर्मा ने खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अच्छे खेल मैदान व खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया है। जिसकी बदौलत आज हमारे खिलाड़ी पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। चेयरमैन ने कहा कि कुश्ती हमारी माटी व संस्कृति से जुड़ा खेल है। इस खेल में हमारे पूर्वजों ने प्रारम्भ से ही पूरे विश्व में नाम चमकाया है। आज हमारे प्रदेश के खिलाड़ी कुश्ती में चाहे एशिया खेल हो या फिर ओलम्पिक सराहनीय प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Next Story
Share it