Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

तहसीलदार ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

तहसीलदार ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
X

बिलारी। तहसीलदार प्रभा सिंह ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह बिलारी की गन्ना समिति में पहुंची।जहां धान खरीद की व्यवस्था को देखा। मौके पर 17 किसानों से कुल 1012 कुंटल की खरीद की गई।केंद्र प्रभारी आलोक राजन मौके पर उपस्थित नहीं थे। इसके अलावा धान खरीद के लिए पर्याप्त बोरे भी केंद्र पर उपलब्ध नहीं थे। स्योड़ारा रोड पर एसएफसी केंद्र बंद पाया गया। केंद्र प्रभारी छोटेलाल से जवाब तलब किया गया। समसपुर स्थित एग्रो केंद्र पर कुल 12 कुंटल धान की खरीद की तो तौल हेतु लेबर उपलब्ध नहीं थी। यहां पर कुछ बोरे भरे हुए तथा कुछ खुले हुए पाए गए। पीसीयू लिमिटेड देवरी में केंद्र प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर नहीं थे। इसके अलावा धान तोल के लिए लेबर भी मौके पर नहीं पाई गई ।व्यवस्थाओं में काफी खामियां पाई गई। लिहाजा केंद्र प्रभारियों से जवाब मांगा गया है।

..... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it